रुड़की,27 मार्च (आरएनएस)। कन्हैया लाल पॉलीटेक्निक की एनएसएस इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर में शुक्रवार को योग सत्र के बाद स्वयंसेवियों ने सामाजिक जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर के सुबह के सत्र में योग प्रशिक्षक सुरेश त्यागी ने स्वयंसेवियों को योग का महत्व बताया। बौद्धिक सत्र में ट्रैफिक इंस्पेक्टर सुनील सती ने सरल भाषा में सड़क सुरक्षा के पहलुओं को समझाया। उन्होंने बताया कि हेलमेट पहनना, सीटबेल्ट लगाना और वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करना छोटी बातें लग सकती हैं, लेकिन ये जीवन और मृत्यु के बीच का अंतर तय करती हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

