रुड़की,27 मार्च (आरएनएस)। सीआईआई उत्तराखंड राज्य परिषद के अध्यक्ष संजय अग्रवाल और निदेशक गौरव लांबा ने कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी से भेंट कर औद्योगिक विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में पंतनगर, हरिद्वार और सितारगंज में एमएसएमई समूहों के उन्नयन तथा साझा औद्योगिक आधारभूत ढांचे के विकास पर विचार किया गया। साथ ही एकीकृत औद्योगिक एकल खिड़की प्रणाली लागू करने पर भी जोर दिया। मंत्री भरत सिंह चौधरी ने सीआईआई की सिफारिशों की सराहना की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

