रुड़की,27 मार्च (आरएनएस)। कोतवाली क्षेत्र के कुआखेड़ा चेक पोस्ट के पास रिश्तेदारी में जा रहे युवक की बाइक चोर लेकर फरार हो गए। महताब अहमद पुत्र खुर्शीद अहमद निवासी सड़क पार बेहट थाना बेहट जनपद सहारनपुर 24 मार्च को छुटमलपुर से सुल्तानपुर लक्सर जा रहा था। सुबह करीब 11 बजे सोनाली नदी पार करते हुए कुआ खेड़ा चेक पोस्ट से पहले कचरा फैक्ट्री जाने वाले रास्ते पर उसने अपनी बाइक खड़ी की और शौच के लिए चला गया। कुछ देर बाद वापस लौटने पर बाइक मौके से गायब मिली। एसएसआई नितिन चौहान ने बताया कि पीडि़त की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

