रुड़की,27 मार्च (आरएनएस)। लंढौरा में शिकारपुर पुलिया के पास पेयजल पाइप लाइन फटने से पानी नाले में बह रहा है। लोगों का कहना है कि पाइप फटने से नालों में पानी की सप्लाई सही नहीं हो पा रही है। लंढौरा में रुड़की लक्सर मार्ग पर शिकारपुर पुलिया के पास कई दिन से पेयजल पाइप लाइन फटी हुई। पाइप फटा होने से काफी मात्रा में पानी नाले में बहता रहता है। लोगों का कहना है कि पहले से पानी की सप्लाई बाधित होती रहती थी। और अब पाइप फटने से पानी नाले में बहता रहने से नलों में पानी की सप्लाई और भी कम हो गई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

