रुड़की,27 मार्च (आरएनएस)। पुलिस ने एक युवक को 4.40 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। लक्सर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि पुलिसकर्मी अजय कुमार, रविंद्र कुमार और राजेंद्र कुमार क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी बीच निरंजनपुर से केवलपुरी जाने वाली सड़क पर एक युवक संदिग्ध दिखाई दिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 4.40 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पूछताछ में उसने अपना नाम गुलशन निवासी निरंजनपुर बताया। उसने बताया कि वह इसे बेचने के लिए लाया था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

