ऋषिकेश,27 मार्च (आरएनएस)। परिवहन विभाग की ओर से बिना किराया बढ़ाए पांच प्रतिशत प्रतिवर्ष टैक्स बढ़ोत्तरी किए जाने पर यातायात और पर्यटन विकास सहकारी संघ ने नाराजगी जताई है। संघ के पदाधिकारियों ने इस निर्णय को वापस लेने या फिर किराया बढ़ाने की मांग की है। शुक्रवार को देहरादून में यातायात और पर्यटन विकास सहकारी संघ ने परिवहन आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार ने बिना किराया बढ़ाये पांच प्रतिशत प्रतिवर्ष टैक्स में बढ़ोत्तरी कर दी है, जिससे सभी परिवहन व्यवसायियों में रोष व्याप्त है। बिना किराया वृद्धि किए पांच प्रतिशत प्रतिवर्ष टैक्स बढ़ाया जाना परिवहन व्यवसायियों के हित में नहीं है। परिवहन व्यवसायी बढ़े कर का विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि यात्राकाल के दौरान ऋषिकेश स्थित एआरटीओ कार्यालय में फीटनेस की व्यवस्था की जाए, ताकि वाहन चालकों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। ज्ञापन देने वालों में संघ के अध्यक्ष मनोज ध्यानी, ट्रांसपोर्ट प्रभारी प्यारेलाल जुगरान, टीजीएमओ के उपाध्यक्ष बलवीर सिंह रौतेला, जीएमओ अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रौथाण, रूपकुंड के अध्यक्ष भोपाल सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

