रायपुर, 28 मार्च (आरएनएस)। राजधानी रायपुर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। कबीर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत वाल्मीकि अटल आवास इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक खुलेआम अवैध चाकू से केक काटते नजर आ रहे हैं। इस घटना ने न सिर्फ पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि अवैध हथियारों की उपलब्धता और सप्लाई नेटवर्क को लेकर भी गंभीर चिंता पैदा कर दी है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो किसी जन्मदिन के समय में वाल्मीकि नगर की सड़क पर बनाया गया है। वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है कि बर्थडे बॉय के हाथ में बड़ा धारदार चाकू है, जिससे वो केक काटते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में मौजूद लोग इस हरकत को न सिर्फ अंजाम दे रहे हैं, बल्कि इसे रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया प्लेटफॉम्र्स पर साझा भी कर रहे हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि उन्हें कानून और कमिश्नरी प्रणाली का कोई भय नहीं है। देखने वाली बात यह है कि डीसीपी वेस्ट संदीप पटेल इस मामले में क्या बड़ी कार्रवाई करते हैं। सूत्रों के अनुसार यह कोई पहली घटना नहीं है आए दिन लगातार कमिश्नरी प्रणाली के वेस्ट जोन में लगातार अपराधिक गतिविधियां बढ़ती जा रही है, जिस पर लगाम लगाने का प्रयास भी शायद ही पुलिस कर पा रही होगी। आपको बता दें कि 27 मार्च 2026 को ही टिकरापारा थाना इलाके में एक युवक की चाकू गोद कर हत्या कर दी गई. जिससे सिमरन सिटी फेज 2 में दशरथ का माहौल बन गया है बेशक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, मगर वहीं दूसरी तरफ इस तरह की अपराधिक गतिविधि का होना कहीं ना कहीं डीसीपी वेस्ट संदीप पटेल की कानूनी प्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है। गौरतलब है कि रायपुर पुलिस द्वारा लगातार अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं सामने आना इस बात का संकेत है कि जमीनी स्तर पर कार्रवाई का प्रभाव पूरी तरश्चह से नहीं दिख रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं, जिससे असुरक्षा का माहौल बन रहा है। इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिरकार शहर में अवैध हथियार इतनी आसानी से कैसे उपलब्ध हो रहे हैं। क्या इसके पीछे कोई संगठित सप्लाई चेन सक्रिय है, या फिर स्थानीय स्तर पर ही इनकी खरीद-फरोख्त हो रही है—यह जांच का विषय बना हुआ है। फिलहाल, पुलिस की आगामी कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।
बंछोर
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

