कबीरधाम 28 मार्च (आरएनएस )कवर्धा क्षेत्र में पिकअप वाहन चोरी का मामला सामने आते ही पुलिस ने तेजी दिखाते हुए कुछ ही समय में पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया और आरोपी भूपेन्द्र मण्डावी को गिरफ्तार कर चोरी की गई वाहन बरामद कर ली। 25 मार्च 2026 की रात पेट्रोल पंप बिडोरा के पास खड़ी पिकअप क्रमांक CG07CA2263 को अज्ञात चोर ने पार कर दिया था, जिसकी शिकायत 26 मार्च को थाना सहसपुर लोहारा में दर्ज होते ही पुलिस ने अपराध क्रमांक 36/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला कायम कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल से लेकर आसपास के इलाकों तक सघन जांच की, सीसीटीवी फुटेज खंगाले और लगातार पतासाजी करते हुए सुराग जुटाए, जिसके आधार पर बानो जंगल क्षेत्र में छिपाकर रखी गई चोरी की पिकअप को बरामद किया गया और आरोपी भूपेन्द्र मण्डावी पिता दूरदेशी मण्डावी, उम्र 35 वर्ष, निवासी बिडोरा थाना सहसपुर लोहारा को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई वाहन के साथ घटना में इस्तेमाल की गई डुप्लीकेट चाबी भी जब्त की गई, जिससे साफ हुआ कि चोरी सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई थी। पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल, अमित पटेल और एसडीओपी कृष्ण कुमार चन्द्राकर के मार्गदर्शन में हुई, जिसमें थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष मिश्रा सहित बलदाऊ भट्ट, शमशेर अली, अनिल साहू, बलराम, चरण पटेल, तुषांत साहू और रवि जायसवाल की टीम ने अहम भूमिका निभाई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है, वहीं पुलिस ने लोगों से अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर पार्क करने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत देने की अपील की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

