रायपुर 28 मार्च (आरएनएस) नगर निगम की 30 मार्च को होने वाली सामान्य सभा से पहले माहौल को संतुलित और व्यवस्थित रखने के लिए सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने सत्ता पक्ष भाजपा, प्रतिपक्ष कांग्रेस और निर्दलीय पार्षदों की अलग-अलग बैठक लेकर साफ संदेश दिया कि सभा में व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप से बचते हुए जनहित के मुद्दों पर गंभीर चर्चा की जाए और संचालन में सहयोग दिया जाए, सभापति कक्ष में हुई इन बैठकों में उन्होंने पार्षदों को स्पष्ट सुझाव दिया कि किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत टीका-टिप्पणी न करें और यदि कोई आरोप लगता है तो उसका जवाब महापौर और संबंधित विभाग के अध्यक्ष देंगे, पार्षद केवल नगर हित के मुद्दों पर फोकस रखें और समय का सदुपयोग करें, उन्होंने यह भी कहा कि लंबे समय बाद सामान्य सभा हो रही है इसलिए नागरिकों के हित से जुड़े विषयों पर गंभीर और सकारात्मक चर्चा जरूरी है, सत्ता पक्ष भाजपा की बैठक में महापौर मीनल चौबे की विशेष उपस्थिति रही जहां एमआईसी सदस्य, जोन अध्यक्ष और पार्षद मौजूद रहे, वहीं कांग्रेस और निर्दलीय पार्षदों की अलग-अलग बैठकों में भी सभी ने भाग लिया और सभापति को आश्वस्त किया कि सभा संचालन में पूरा सहयोग दिया जाएगा, बैठक में साफ तौर पर यह रणनीति बनाई गई कि अनावश्यक विवाद से बचते हुए कामकाजी माहौल बनाया जाए ताकि शहर से जुड़े मुद्दों पर ठोस निर्णय लिए जा सकें,
यह पहल संकेत देती है कि इस बार रायपुर निगम की सभा में टकराव नहीं बल्कि कामकाज पर फोकस रहेगा।

