रायपुर 28 मार्च (आरएनएस) नगर निगम ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए भारत रत्न डॉ. बी. आर. अंबेडकर की 21 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा को क्रेन की मदद से अंबेडकर चौक पर स्थापित कर दिया, जोन क्रमांक 4 क्षेत्र में यह कार्य विगत रात्रि लगभग 1 बजे निर्देशानुसार ससम्मान पूरा किया गया और इसके साथ ही शहर को एक नई पहचान देने की पहल सामने आई, प्रतिमा स्थापना के दौरान बौद्ध समाज के पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे और पूरी प्रक्रिया को ससम्मान संपन्न कराया गया, नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर जोन 4 की टीम ने पूरी तैयारी के साथ यह कार्य किया जिसमें जोन कमिश्नर डॉ दिव्या चंद्रवंशी, कार्यपालन अभियंता शेखर सिंह, सहायक अभियंता दीपक देवांगन और उप अभियंता राखी देवांगन की सक्रिय उपस्थिति रही, देर रात क्रेन मशीनों के जरिए सावधानीपूर्वक प्रतिमा को स्थापित किया गया जिससे किसी प्रकार की तकनीकी बाधा न आए और कार्य निर्धारित समय में पूरा हो सके, यह प्रतिमा स्थापना शहर में डॉ अंबेडकर के विचारों और योगदान को सम्मान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है,
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

