रूड़की, 28 मार्च (आरएनएस)। पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपी युवक को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि सहारनपुर उत्तर प्रदेश के बेहट गांव निवासी मेहताब अहमद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसकी बाइक 24 मार्च को कुआंखेड़ा रोड पर कचरा फैक्ट्री के पास से चोरी हो गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बाइक की तलाश शुरू कर दी थी। उन्होंने बताया कि पारस वर्मा निवासी केशव नगर, सोसायटी रोड लक्सर को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। साथ ही उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

