कोण्डागांव,28 मार्च (आरएनएस)। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में एलपीजी, डीजल, पेट्रोल एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की नियमित उपलब्धता एवं आपूर्ति व्यवस्था की सतत निगरानी सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना द्वारा आदेश जारी किया गया है। इस संबंध में खाद्य विभाग द्वारा जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जिसका दूरभाष क्रमांक 07786-242210 है।साथ ही तहसील स्तर पर राजस्व एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों की संयुक्त समिति का गठन किया गया है। यह समिति जिले में घरेलू एलपीजी गैस एवं ऑयल की उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था तथा दैनिक आवश्यक वस्तुओं की समीक्षा करेगी। इसके अतिरिक्त समिति को घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग एवं अन्य दुरुपयोग के मामलों में नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

