मीरजापुर, 28 मार्च (आरएनएस)। स्थानीय थाना परिसर में समाधान दिवस तहसीलदार दीक्षा पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। फरियादियों द्वारा कुल मात्र दो प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए निस्तारण एक का भी नहीं हो सका। निस्तारण करने हेतु तहसीलदार दीक्षा पांडे ने पुलिस एवं राजस्व टीम को मौके पर भेज कर निस्तारण करने का निर्देश दिया गया। तहसीलदार दीक्षा पांडे ने टीम को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की मंशा है कि फरियादी को बार-बार तहसील एवं थाने का चक्कर न लगाना पड़े जिससे फरियादियों द्वारा प्राप्त प्रार्थना पत्रों के गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण करने के लिए मौके पर जाकर दो गवाहो के समक्ष मामले का निस्तारण करते हुए समय के अंदर रिपोर्ट प्रस्तुत करें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगा। इस अवसर पर थाना प्रभारी अभय कुमार सिंह, उप निरीक्षक अनिलेश द्विवेदी, दीवान पंचम यादव, राजस्व ननिरीक्षक एवं लेखपाल मनोज सिंह, अरुण तिवारी, कन्हैयालाल आदि लोग उपस्थित रहे।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

