रूड़की, 28 मार्च (आरएनएस)। पुलिस ने तमंचे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। गंगनहर कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार की दोपहर पुलिसकर्मी क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान गोविंद नगर में एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस को देखकर युवक भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर युवक की पकड़ लिया और तलाश ली। तलाशी में युवक के पास से एक तमंचा बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मोहित निवासी नाथूखेड़ी, कोतवाली मंगलौर व हाल गोविंद नगर, रुड़की के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही युवक को जेल भेज दिया है।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

