मेरठ, 28 मार्च (आरएनएस)। बृहस्पतिवार की शाम कोतवाली थाना क्षेत्र में दुकान के बाहर बाइक खड़ी करने के विवाद में दुकानदार और उसके बेटे ने दो वकीलों पर हमला बोल दिया। हमले में एक वकील की नाक टूट गई। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र सहित कई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
अधिवक्ता आशुतोष शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम वह अपने साथी निवेश चौधरी के साथ किसी काम से शहर सर्राफा बाजार गए थे। इसी दौरान आशुतोष ने अपनी बाइक वैरायटी सेंटर के बाहर खड़ी कर दी। आरोप है कि दुकान मालिक ने दुकान के बाहर बाइक खड़ी करने का विरोध करते हुए आशुतोष और निवेश के साथ गाली-गलौज कर दी।
आशुतोष ने एतराज जताया तो दुकान मालिक और उसके बेटे शिवम अग्रवाल ने आशुतोष और निवेश पर हमला बोल दिया। आरोप है कि व्यापारी के बेटे शिवम ने पंच से घूंसा मार कर आशुतोष की नाक तोड़ दी। जिसमें वह लहूलुहान हो गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मारपीट के चलते बाजार में अफरा-तफरी मच गई। वकीलों के साथ थाने पहुंचे आशुतोष ने व्यापारी और उसके बेटे शिवम सहित कई अज्ञात के खिलाफ घटना की तहरीर दी। जिस पर मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

