मेरठ, 28 मार्च (आरएनएस)। अपर आयुक्त अम्बरीष कुमार बिन्द ने बताया कि कार्यालय आयुक्त मेरठ मंडल मेरठ में दिनांक 24 मार्च 2026 (मंगलवार) की अपरान्ह 4.00 बजे आयुक्त कार्यालय परिसर स्थित मीटिंग हॉल में चाय कैन्टीन की नीलामी की बोली निर्धारित थी, परन्तु किसी बोलीदाता के उपस्थित न होने के कारण वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु आयुक्त कार्यालय परिसर स्थित मीटिंग हॉल में चाय की कैन्टीन की नीलामी बोली नहीं हो सकी।
उन्होने बताया कि आयुक्त कार्यालय मेरठ में वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु आयुक्त कार्यालय परिसर स्थित चाय कैन्टीन की पुन: नीलामी दिनांक 30 मार्च 2026 (सोमवार) की अपरान्ह 04.00 बजे निर्धारित की गई है। चाय कैंटीन की नीलामी की शर्तें पूर्व की भांति यथावत् रहेगी।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

