जौनपुर, 28 मार्च (आरएनएस)। मडिय़ाहूं कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शौच करने गए किषोरी के साथ नकाबपोश चार युवकों ने गेहूं के खेत में सामूहिक दुष्कर्म किया, जब हालत गंभीर हो गई तो खेत में ही दुष्कर्मी युवती को छोड़कर फरार हो गए। घटना तीन दिन पहले की रात की बताई जाती है।बताया जाता है कि एक गांव में 26 मार्च की रात 9 बजे नाबालिक लड़की ष्षौच के लिए घर के बगल में गई हुई थी। जहां पर चार युवक उसको जबरदस्ती घर से 500 मीटर दूर गेहूं के खेत में उठा लें गये और वहां बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। जब हालत गंभीर हो गई तो चारों छोड़कर फरार हो गए। इधर रात अत्यधिक होने के कारण जब किषोरी घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू किया तो गंभीर अवस्था में उसे घर से 500 मीटर दूर गेहूं के खेत में पड़ी हुई मिली। आरोप है कि जाते जाते नकाबपोश युवकों ने नाबालिक को धमकाया कि अगर किसी से बताया तो पूरे परिवार को जान से मारकर खत्म कर देंगे। चारों युवकों के डर से परिजनों ने किसी से भी घटना की जानकारी नहीं दिया और युवती की इलाज करवाया इसके बाद घटना का पता आसपास के लोगों चला तो कुछ लोगों ने परिवार वालों को हिम्मत दिया और शुक्रवार की शाम पीडि़त युवती को लेकर कोतवाली पुलिस के पास पहुंचकर सामूहिक दुष्कर्म करने की तहरीर दिया। पुलिस तहरीर पाने के बाद परिजनों से पहली तहरीर हटवा दिया और आरोप है कि दूसरी तहरीर लिखवाई गई। मामला सामूहिक दुष्कर्म का था इसलिए पुलिस ने पीडि़तों से कहा कि इसकी जांच किया जाएगा तब कार्रवाई होगा। पीडि़त युवती का मेडिकल मुआयना तक नहीं कराया गया था बल्कि उसकी मां के साथ कोतवाली परिसर में ही बैठाया गया था। परिजनों की माना जाए तो पुलिस ने तीन युवकों को पूछताछ के लिए ले आई है।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

