जौनपुर, 28 मार्च (आरएनएस)। बदलापुर तहसील के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 731 (जौनपुर-सुल्तानपुर मार्ग) पर कलिंजरा मोड़ के पास एक अनियंत्रित ट्रक पलट गयी। बताया जा रहा है कि कोयले से लदा यह ट्रक सुल्तानपुर की ओर जा रहा था, तभी कलिंजरा मोड़ के समीप चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रक सड़क किनारे पलट गया। ट्रक कोयले से भारी मात्रा में लदा हुआ था। मोड़ पर असंतुलित होने के कारण यह हादसा हुआ।
ट्रक पलटने के बाद भारी मात्रा में कोयला सड़क किनारे फैल गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी बड़े जान-माल के नुकसान की तत्काल सूचना नहीं मिली है, लेकिन मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन मौके पर पहुंचे। भारी-भरकम ट्रक को उठाने और रास्ता साफ करने के लिए हाइड्रा क्रेन को बुलाया गया है। क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा करने और कोयले को हटाने का प्रयास किया जा रहा है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

