जौनपुर, 28 मार्च (आरएनएस)। गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजा घायल हो गए। हादसा प्रसाद स्कूल के पास हुआ, जब दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। घटना में सेवईनाला निवासी 34 वर्षीय प्रदीप यादव पुत्र मंगरू यादव के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार भतीजा 13 वर्षीय अंश यादव पुत्र गुड्डू यादव को मामूली चोटें आई हैं। दोनों किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चैकिया जा रहे थे, तभी रास्ते में हादसा हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद प्रदीप यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं अंश यादव का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

