जौनपुर, 28 मार्च (आरएनएस)। नगर पालिका परिषद, अन्तर्गत वार्ड हुसैनाबाद पी0डब्लू0डी0 कालोनी में तारकेश्वर नाथ मन्दिर से आवास संख्या-डी 73 अमित सिंह के मकान होते हुए विकास चन्द्र श्रीवास्तव के मकान तक नाली व इण्टरलाकिंग निर्माण कार्य 15.02 लाख, मछलीशहर पड़ाव बाबाजी कुटिया के पास इण्टरलाकिंग निर्माण कार्य 8.41 लाख, वार्ड कटघरा मो0 तारापुर कालोनी में उपेन्द्र सिंह के मकान से गुलाव यादव के मकान तक इण्टरलाकिंग सड़क निर्माण कार्य 2.35 लाख तथा मो0 खानपुर अकबर में नरेश कुमार के मकान से बहवा तक 900 एम0एम0 डाया हम पाईप द्वारा जलनिकासी कार्य 14.11 लाख का लोकापर्ण अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, श्रीमती मनोरमा मौर्या द्वारा किया गया। कार्यालय अधीक्षक, खुश्बू यादव जिला कार्यक्रम प्रबन्धक, देवानन्द मौर्या, मनोज कुशवाहा, सत्येन्द्र सिंह, मनीषकुमार सिंह, इन्द्रजीत मौर्य, भूवनिन्द्र यादव, धीरज सैनी, गुलजार अली, विजय यादव, दीपक शुक्ला, अमन यादव, विशाल, बेचन यादव आदि उपस्थित थे।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

