जौनपुर, 28 मार्च (आरएनएस)। नगर के तारापुर तकिया मोहल्ले में एक पुराने रास्ते और सीवर लाइन को बंद करने के प्रयास को लेकर विवाद गहरा गया है। मोहल्ले के निवासियों ने अपने पड़ोसी कल्लू शाह और उनके साथियों पर रास्ता रोकने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र से शिकायत की है। यह घटना 26 मार्च को हुई थी। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि यह रास्ता उनके आवागमन का एकमात्र मार्ग है। इसी रास्ते के नीचे से मोहल्ले का सीवर नाला भी गुजरता है, जिससे गंदा पानी और बरसात का पानी बहता है। आरोप है कि कल्लू शाह इस रास्ते को बंद कर बरसाती पानी के बहाव को भी रोकना चाहते हैं, जिससे क्षेत्र के निवासियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।इस रास्ते को लेकर पूर्व में भी कई बार विवाद हो चुका है। 26 मार्च को कल्लू शाह कथित तौर पर अपने साथियों के साथ रास्ते और सीवर को बंद करने के इरादे से ईंटें रखने लगे। जब निवासियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो उन्हें गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई।निवासियों ने प्रशासन से कल्लू शाह पुत्र खलील और उनके साथियों को रास्ता तथा सीवर नाला बंद करने से रोकने का आग्रह किया है। उन्होंने रास्ते पर किसी भी प्रकार का अवरोध या दीवार बनाने से रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

