सुलतानपुर, 28 मार्च (आरएनएस)। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र में पेड़ कटान को लेकर ठेकेदार और काश्तकार के बीच विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि विवाद के दौरान मारपीट, तोडफ़ोड़ की गई और असलहा लहराकर मजदूरों को भगा दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार ठेकेदार दिलीप उपाध्याय निवासी भगवानपुर पखनपुर गोसाईंगंज ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह जयसिंहपुर क्षेत्र के सेवतरी गांव में तालाब पर नीलामी में मिले पेड़ों की कटाई मजदूरों से करवा रहे थे।इसी दौरान बालीपुर निवासी अशोक वर्मा मौके पर पहुंच गए और पेड़ों को अपनी जमीन का बताते हुए पांच लाख रुपये की मांग करने लगे।आरोप है कि रुपये न देने पर अशोक वर्मा 10-15 लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर में तोडफ़ोड़ कर दी तथा कई कुंतल कटी हुई लकड़ी, कुल्हाड़ी व अन्य सामान जबरन उठा ले गए। इसके बाद लाइसेंसी बंदूक लहराकर मजदूरों को भगा दिया, जिससे मजदूर जान बचाकर मौके से भाग गए।बताया जा रहा है कि यह विवाद गांव के तालाब की गाटा संख्या 312 पर लगे पेड़ों की नीलामी से जुड़ा है। नीलामी की जानकारी मिलने पर काश्तकार अशोक वर्मा ने दावा किया था कि कुछ पेड़ उनकी जमीन पर हैं और उन्होंने नीलामी प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए एसडीएम से शिकायत भी की थी। एसडीएम के निर्देश पर चकबंदी लेखपाल की रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि तालाब किनारे लगे लगभग दो दर्जन पेड़ अशोक वर्मा के खाते में दर्ज हैं, जिसके बाद विवाद और गहरा गया।ठेकेदार की शिकायत पर पुलिस ने पीडि़त का मेडिकल परीक्षण कराया है और मामले की गहन जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

