रायपुर 28 मार्च (आरएनएस) नशे के लिए 2000 रुपये नहीं दिए तो बीच बाजार हमला—रायपुर के राजातालाब इलाके में युवक से मारपीट कर दहशत फैलाने वाले 2 आरोपियों को सिविल लाइन पुलिस ने पकड़ लिया, जिसमें एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल है। 28 मार्च 2026 को प्रार्थी नुमान खान ने शिकायत दर्ज कराई कि वह बाबा दुकान राजातालाब में सामान लेने गया था, तभी मोहल्ले का मोहतसीन अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से पहुंचा और नशा करने के लिए 2000 रुपये की मांग की, पैसे देने से मना करते ही आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी, मां-बहन की गालियां दीं और बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसके हाथ और पैर में चोट आई, मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 197/2026 धारा 119(1), 296, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने तत्काल एक्शन लेते हुए पीड़ित और गवाहों से पूछताछ की, तकनीकी और स्थानीय इनपुट के आधार पर आरोपी मोहतसीन खान पिता अमजद खान उम्र 19 वर्ष निवासी अमर चौक राजातालाब को गिरफ्तार किया गया, पूछताछ में उसने अपने एक अन्य साथी विधि से संघर्षरत बालक के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया, जिसके बाद दोनों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई, पूरी कार्रवाई थाना सिविल लाइन पुलिस टीम द्वारा की गई। साफ संदेश—नशे के नाम पर गुंडागर्दी अब बर्दाश्त नहीं, रायपुर पुलिस ऐसे तत्वों पर लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

