0 चैंपियंस अंडर -14 क्रिकेट प्रतियोगिता
प्रयागराज, 28 मार्च (आरएनएस)। फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने चैंपियंस अंडर -14 क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच में दौलत हुसैन इंटर कॉलेज बी को 114 रन से हराकर प्रतियोगिता में पुरे अंक हासिल किए हैं। इस जीत में हरिओम राय के धमाकेदार शतक ( 115 रन, 60 गेंद, 15 चौके, दो छक्के ) की पारी खेली।
शनिवार को दौलत हुसैन मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने 35 ओवर में नौ विकेट पर 287 रन ( हरिओम राय 115, समर्थ मधुबन 54, श्रेयांश शर्मा 26, देवेश नारायण 18 रन, अयान अहमद 3/38, कृष्णा चौहान 2/49, अनंत वैभव 2/54, प्रिंस कुशवाहा 1/54 ) पर बनाए। जवाब में दौलत हुसैन इंटर कॉलेज बी की टीम 33.1 ओवर में 173 रन ( शिवम पाल 50, आवाइश 36, मविया 22 रन, ध्रुव सिंह 3/21, प्रतायांश 2/19, लोक सारंग मिश्र 2/24 ) पर सिमट गई। मैच के बाद पूर्व खिलाड़ी मो. शमी ने हरिओम राय को प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

