0 रेल कर्मचारियों की पत्नी एवं बच्चे भी जताएंगे विरोध
प्रयागराज, 28 मार्च (आरएनएस)। न्यू पेन्शन स्कीम (एन पी एस ) के विरोध में इण्डियन रेलवे इम्प्लॉइज फेडरेशन ने एक अप्रैल को भारतीय रेलवे के सभी जोनो एवं उत्पादन इकाइयों में काला दिवस मनाने का निर्णय लिया है।
उक्त जानकारी देते हुए इण्डियन रेलवे इम्प्लॉइज फेडरेशन के महामंत्री मनोज पाण्डेय ने बताया की फेडरेशन की कोर कमेटी ने इण्डियन रेलवे इम्प्लॉइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरसिंह कुमार की अध्यक्षता सपन्न हुई वर्चुअल मीटिंग में नेशनल मूवमेंट फार ओल्ड पेन्शन स्कीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु से विचार-विमर्श करने के बाद एक अप्रैल को काला दिवस मनाने का निर्णय लिया है।
उन्होंने कहा कि रेल कर्मचारी अपने-अपने कार्यस्थल पर ही काला फीता बांध कर एनपीएस यूपीएस गो बैक पुरानी पेन्शन बहाल करो, निजीकरण भारत छोडो का नारा लगा कर अपना विरोध दर्ज कराते हुए काला दिवस मनाएंगे। रेल कर्मचारियों की पत्निया एवं बच्चे भी एन पी एस/यू पी एस वापस जाओ पुरानी पेन्शन बहाल करो के नारे को बुलन्द कर अपना विरोध दर्ज कराएँगे।
इण्डियन रेलवे इम्प्लॉइज फेडरेशन एवं नार्थ सेन्ट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन के महामंत्री कामरेड मनोज पाण्डेय ने कहा कि पुरानी पेन्शन कर्मचारियों के बुढ़ापे की लाठी है कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य का आधार है हक़ है हमारा हम इसे लेके रहेंगे चाहे इसके लिए किसी भी हद तक जाना पड़े7
फेडरेशन की कोर कमेटी के वर्चुअल मीटिंग में कामरेड नर सिंह कुमार, कामरेड मनोज पाण्डेय, कामरेड राजेन्द्र प्रसाद पाल, कामरेड कमल उसरी, कामरेड पुष्पेंद्र त्रिपाठी, कामरेड संदीप तिवारी, कामरेड रमेश सिंह, कामरेड संजय तिवारी, कामरेड नीलम पाण्डेय, कामरेड सुधा देवी आदि ने अपने विचार व्यक्त किया।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

