0 पीएम मोदी ने किया जेवर एयरपोर्ट का लोकार्पण
प्रयागराज, 28 मार्च (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नोएडा में 11,200 करोड़ की लागत से तीव्र कनेक्टिविटी देने वाले अत्याधुनिक ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (प्रथम चरण) का उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जेवर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों लोकार्पित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पूर्वांचल के कई शहरों को फायदे होंगे जिसमें संगम नगरी प्रयागराज भी शामिल है। जेवर एयरपोर्ट की कार्गो सर्विस से प्रयागराज के कृषि और औद्यानिकी उत्पादों की वैश्विक बाजार में पहुंच आसान होगी। कुंभ और महाकुंभ जैसे बड़े धार्मिक आयोजनों में घरेलू और विदेशी पर्यटकों के लिए अधिक और बेहतर विकल्प उपलब्ध होंगे।
अभी प्रयागराज सिविल एयरपोर्ट से देश के अन्य शहरों की फ्लाइट कनेक्टिविटी सीमित है। इस समय देश के 6 प्रमुख शहरों के साथ प्रयागराज शहर की एयर कनेक्टिविटी है। प्रयागराज सिविल एयरपोर्ट के निदेशक राजेश चावला बताते हैं कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) से प्रयागराज के बीच सीधी फ्लाइट के लिए डीजीसीए से अनुमति मिल चुकी है। इंडिगो एयरलाइंस ने इसके लिए रुचि जाहिर की थी लेकिन अभी समर शेड्यूल में इसके लिए कोई फ्लाइट शामिल नहीं हुई है। भविष्य में जेवर एयरपोर्ट से प्रयागराज की और एयर कनेक्टिविटी हो जाती है तो इससे कई आर्थिक और सामाजिक लाभ होने वाले हैं। इससे प्रयागराज के लोगों को दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट के भीड़भाड़ वाले रास्ते से बचकर सीधे पश्चिमी यूपी और एनसीआर पहुंचने का विकल्प मिलेगा।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

