0 शांति हवन संपन्न, अमेरिका से पहुंचे वैज्ञानिक पुत्र आशुतोष मिश्र सहित परिजन
प्रयागराज, 28 मार्च (आरएनएस)। हिंदी विज्ञान लेखन के प्रख्यात स्तंभ विज्ञान परिषद के प्रधानमंत्री डॉ. शिव गोपाल मिश्रा की स्मृति में उनके अशोकनगर स्थित आवास पर शांति हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान परिवारजनों और हिंदी साहित्य जगत की कई जानी-मानी हस्तियों ने उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में उनके वैज्ञानिक पुत्र आशुतोष मिश्र, जो विपरीत परिस्थितियों में अमेरिका से पहुंचे, विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा बेटियां शुभा, आभा और निशि मिश्रा (डीआरडीओ डायरेक्टर), दामाद दिवाकर व कौशिक, भतीजे गिरिजा शंकर मिश्रा, करुणा शंकर मिश्रा, अनिल, पौत्र विनायक, आशीष, मनीष, अमित मिश्र (एडिशनल कमिश्नर जीएसटी), अभिषेक मिश्र (सीडीए पेंशन) और अवनीश मिश्रा (सुघांशु) सहित समस्त परिवारजन कार्यक्रम में शामिल हुए।
शांति हवन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। उपस्थित साहित्यकारों और शुभचिंतकों ने डॉ. मिश्रा के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने हिंदी में विज्ञान लेखन को नई दिशा और पहचान दी।
डॉ. शिव गोपाल मिश्रा का निधन केवल एक व्यक्ति की विदाई नहीं, बल्कि ज्ञान, समर्पण और प्रेरणा के एक युग का अंत है। उनका योगदान हिंदी साहित्य और विज्ञान लेखन के क्षेत्र में सदैव स्मरणीय रहेगा। यह क्षति न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे साहित्य जगत के लिए अपूरणीय है।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

