रायपुर 28 मार्च (आरएनएस) नशीली टेबलेट के पूरे नेटवर्क तक पहुंची पुलिस—रायपुर में पहले दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब सप्लायर को भी दबोच लिया गया, सिविल लाइन थाना पुलिस ने फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगालते हुए आरोपी अर्जुन मजखण्ड को गिरफ्तार कर नशे के इस नेटवर्क की एक अहम कड़ी तोड़ दी। मामला 3 फरवरी 2026 का है, जब मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मुक्तिधाम न्यू शांति नगर के पास रेड मारकर दुर्गेश महानंद उर्फ फुला और रानी टंडन उर्फ हनी को पकड़ा था, जिनके पास से 80 नग नशीली टेबलेट बरामद की गई थी, इस कार्रवाई के बाद पुलिस लगातार नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने के लिए पूछताछ और तकनीकी जांच में जुटी थी, इसी दौरान सप्लाई चेन से जुड़े अर्जुन उर्फ चेनू मजखण्ड का नाम सामने आया, जिसके बाद टीम ने तत्काल दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया, आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है, आरोपी अर्जुन मजखण्ड पिता स्व. अभिमन्यू मजखण्ड उम्र 28 वर्ष निवासी धुवापड़ा शिवाजी नगर थाना कांटाभांजी जिला बलांगीर उड़ीसा का रहने वाला है, पूरे मामले में थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 67/2026 धारा 22(बी) नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है, इससे पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और अब सप्लायर तक पहुंचने से पुलिस को नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगालने में बड़ी सफलता मिली है, पूरी कार्रवाई सिविल लाइन थाना पुलिस टीम द्वारा की गई है। साफ संकेत—रायपुर में नशे के कारोबार पर पुलिस की सीधी नजर है, अब नेटवर्क का हर लिंक एक-एक कर टूटेगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

