मीरजापुर, 28 मार्च (आरएनएस)। विकास खंड लालगंज क्षेत्र के बीआरसी सभागार लहंगपुर में आउट ऑफ स्कूल बच्चों को मुख्य धारा से जुडऩे के लिए शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में आरंभ हुआ। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी लालगंज शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि जो बच्चे किसी विद्यालय से बाहर हो गए हैं। उन्हें शिक्षा की मुख्य धारा से जोडऩा सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए नोडल शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रशिक्षण में दिए जा रहे हैं बिंदुओं को गम्भीरता से आत्मसात कर बच्चों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया। इस मौके पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक इकाई लालगंज अध्यक्ष प्रदीप कुमार तिवारी ने सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि आउट ऑफ स्कूल बच्चों को विद्यालय से जोडऩा हम सभी शिक्षकों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी हैं। एआरपी ईश्वर चंद्र ने प्रशिक्षण के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आउट ऑफ स्कूल बच्चों की पहचान उनके नामांकन तथा उन्हें स्तरानुसार शिक्षा प्रदान करने के लिए विशेष राजनीति अपनाई जा रही है। एआरपी बृजेश मणि तिवारी द्वारा आउट ऑफ स्कूल बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोडऩे के लिए अंग्रेजी शिक्षण के मुख्य बिन्दुओ पर चर्चा की गई जिसमें लर्न अल्फाबेट, थिंग्स अराउंड अस, कलर्स अराउंड अस, पोएम, स्टोरी, रिकैपिचुलेशन, टीचिंग ऑफ पोएट्री, टीचिंग ऑफ प्रोज़, टीचिंग ऑफ कंपोजीशन आदि बिन्दुओं को गहनता सें चर्चा परिचर्चा की गई। एआरपी वीरेंद्र सोनकर प्रियंका द्विवेदी, स्वाति सिंह ने विशेष प्रशिक्षण और संघनित पाठ्यक्रम पर आधारित आधुनिक शिक्षण तकनीकों को स्पष्ट किया। इस अवसर पर सुरेश कुमार मौर्या, वरिष्ठ अध्यापक कृष्ण कान्त सिंह, आलोक दुबे, प्राथमिक विद्यालय निनवार उत्तर के प्रधानाध्यापक नागेश्वर सिंह पटेल, काशी प्रसाद, गणेश दुबे, राधा रमन गुप्ता, नागेन्द्र दुबे, प्रियंका वर्मा, संगीत देवी,नेहा सिंह, अफसाना खातून,किरन सिंह, कार्यालय लिपिक पवन दुबे, ब्लॉक क्वालिटी कोऑर्डिनेटर नितिन कुमार, आधार आपरेटर धमेंद्र दुबे उर्फ पवन दुबे, मृत्युंजय आदि व समस्त प्रतिभागी उपस्थित रहे।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

