रायपुर 28 मार्च (आरएनएस) ब्राउन शुगर सप्लाई के पूरे नेटवर्क की परतें खुलती जा रही हैं—रायपुर के न्यू राजेन्द्र नगर में एनडीपीएस एक्ट के बड़े मामले में फरार चल रहा आरोपी चंदन ठाकुर को पुलिस ने नागपुर से पकड़ लिया, जो घटना के बाद से लगातार फरार था और छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में ड्रग सप्लाई से जुड़ा हुआ था। मामला 22 दिसंबर 2025 का है जब मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वरुण अपार्टमेंट अमलीडीह में रेड कर एक बड़े ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश किया था, मौके से शुभम राव सिग्नापुरे पिता मनोज सिग्नापुरे उम्र 28 वर्ष निवासी वरुण अपार्टमेंट अमलीडीह रायपुर, अमन शर्मा पिता राजेश शर्मा उम्र 26 वर्ष निवासी वही पता, शुभम धावड़े पिता राजू धावड़े उम्र 31 वर्ष निवासी नागपुर महाराष्ट्र, पराग बरछा पिता स्व. भावेश बरछा उम्र 23 वर्ष निवासी कैलाशपुरी रायपुर, कुमारी पीहू सोनी उम्र 14 वर्ष निवासी कंकाली पारा रायपुर, मोहम्मद माजिद खान पिता मोहम्मद अहमद खान उम्र 28 वर्ष निवासी मंदिर हसौद रायपुर और नंदलाल ठाकुर पिता महेन्द्र ठाकुर उम्र 21 वर्ष निवासी मधुबनी बिहार को गिरफ्तार किया गया था, जिनके कब्जे से 11.560 ग्राम ब्राउन शुगर, 4 मोबाइल फोन और 20,000 रुपये नगद सहित कुल 1,63,000 रुपये का माल जब्त किया गया, सभी आरोपियों को 25 दिसंबर 2025 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया था, लेकिन इस नेटवर्क के दो अहम सदस्य चंदन ठाकुर और ऋषभ फरार हो गए थे, मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी पश्चिम, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त और एसीपी राजेन्द्र नगर के निर्देश पर पुलिस टीम ने फरार आरोपियों की तलाश तेज की, तकनीकी विश्लेषण और इनपुट के आधार पर चंदन ठाकुर की लोकेशन नागपुर के नंदनवन क्षेत्र में ट्रेस की गई, इसके बाद रायपुर पुलिस ने कमिश्नर से अनुमति लेकर नागपुर पहुंचकर दबिश दी और आरोपी को पकड़कर हिरासत में लिया, पूछताछ में आरोपी ने ड्रग सप्लाई नेटवर्क में अपनी भूमिका स्वीकार कर ली, जिसके बाद 27 मार्च 2026 को रात 9:30 बजे उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर कोर्ट में पेश किया गया, आरोपी चंदन ठाकुर पिता भगवान सिंह ठाकुर उम्र 28 वर्ष निवासी जुनाबगढ गंज कुम्हार टोली थाना नंदनवन जिला नागपुर महाराष्ट्र का रहने वाला है, इस पूरे मामले में थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 286/2025 धारा 21(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई जारी है और फरार आरोपी ऋषभ सहित अन्य कड़ियों की तलाश की जा रही है। साफ संदेश रायपुर पुलिस अब ड्रग नेटवर्क की जड़ तक पहुंच रही है, भागकर बचना अब नामुमकिन है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

