पल्लीचट्टाम्बी एक बड़े बजट की फिल्म है जिसमें मलयालम स्टार तोविनो थॉमस मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्माण नौफल, बृजेश, चाणुक्य, चैतन्य और चरण वर्ल्डवाइड फिल्म्स और सी क्यूब ब्रदर्स एंटरटेनमेंट्स के बैनर तले कर रहे हैं। इसका निर्देशन दिजो जोस एंटनी ने किया है और कायादु लोहार मुख्य अभिनेत्री की भूमिका निभा रही हैं। इस फिल्म को अखिल भारतीय स्तर पर अपार उम्मीदें हैं। यह प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट 10 अप्रैल को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भव्य रूप से सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है।
फिल्म पल्लीचट्टांबी का टीजऱ आज रिलीज़ हुआ। इसकी शुरुआत एक प्रसिद्ध प्राचीन गिरजाघर के आकर्षक दृश्य से होती है। टीजऱ में इस पवित्र स्थान पर मंडरा रही बुरी शक्तियों का संकेत मिलता है, जो निर्दोष लोगों को प्रताडि़त कर रहे शैतानी तत्वों को दर्शाती हैं। संवाद फिल्म के मूल संघर्ष और कहानी को लेकर उत्सुकता जगाते हैं। नायक का गिरजाघर और निर्दोष लोगों की रक्षा का संघर्ष टीजऱ का मुख्य आकर्षण है। 1950 और 60 के दशक पर आधारित इस पीरियड फिल्म में टोविनो थॉमस एक बिल्कुल नए और प्रभावशाली अंदाज में नजऱ आते हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

