0 प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री रायपुर में रहा
रायपुर, 29 मार्च (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ में फिलहाल तापमान सामान्य बना हुआ है और कुछ जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की गई है। अगले तीन दिनों तक तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, इसके बाद 2-3 डिग्री गिरावट संभव है। मौसम विभाग ने गरज-चमक, वज्रपात और 30-40 किमी/घंटा तेज हवाओं की चेतावनी दी है। रायपुर में 29 मार्च को मौसम साफ रहने और तापमान 39 डिग्री तक रहने का अनुमान है।
छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज फिलहाल स्थिर बना हुआ है, जहां अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर दर्ज किया जा रहा है। प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश ने जरूर दस्तक दी है, लेकिन गर्मी का असर अभी बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, जबकि इसके बाद 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना जताई गई है. वहीं, गरज-चमक, तेज हवा और वज्रपात को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
मौसम का वर्तमान हाल
प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य बना हुआ है। एक-दो स्थानों पर हल्की से बहुत हल्की वर्षा दर्ज की गई है, जिससे कुछ क्षेत्रों में हल्की राहत महसूस की गई। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.6डिग्री पेण्ड्रा रोड में रिकॉर्ड किया गया। वर्षा के आंकड़ों के अनुसार हसौद, भटगांव और देवभोग में 1-1 सेमी वर्षा दर्ज की गई है।
सक्रिय मौसम प्रणाली
गंगा-तटीय पश्चिम बंगाल से लेकर ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना होते हुए दक्षिणी तमिलनाडु तक एक द्रोणीका (ट्रफ) सक्रिय है, जो समुद्र तल से लगभग 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यही सिस्टम प्रदेश के मौसम को प्रभावित कर रहा है।
कल का मौसम कैसा रहेगा
प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। प्रदेश में हल्की बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. साथ ही कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि, वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना भी बनी हुई है।
एसएस
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

