नईदिल्ली,29 मार्च। ईशान किशन ने इतिहास रचते हुए एक खास उपलब्धि हासिल की है। वह भारत की अंडर-19 विश्व कप टीम की कप्तानी करने के साथ-साथ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में टीम की अगुवाई करने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं। उन्होंने आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कप्तानी करते नजर आए। यह मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुआ। किशन ने 2016 के अंडर-19 विश्व कप में भारत की कप्तानी की थी, जहां टीम उपविजेता रही थी।
सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी के साथ ईशान अब उन चुनिंदा भारतीय खिलाडिय़ों के खास क्लब में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने अंडर-19 विश्व कप और आईपीएल दोनों में टीम की कप्तानी की है। इस उपलब्धि को सबसे पहले विराट कोहली ने हासिल किया था, जिन्होंने 2008 में अंडर-19 विश्व कप में भारत की कप्तानी की और बाद में 2011 से 2023 तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की अगुवाई की। पार्थिव पटेल भी यह खास उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार खिलाड़ी ईशान इससे पहले गुजरात लायंस और मुंबई इंडियंस की टीमों का हिस्सा रह चुके हैं। क्रिकबज के आंकड़ों के अनुसार, वह कप्तानी से पहले सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाडिय़ों की सूची में छठे स्थान पर हैं। इस सूची में रविंद्र जडेजा 200 मैचों के साथ शीर्ष पर हैं, जबकि मनीष पांडे 153, अक्षर पटेल 148, किरोन पोलार्ड 137, सूर्यकुमार यादव 126 और ईशान 119 मैचों के साथ उनके बाद आते हैं।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

