नई दिल्ली ,29 मार्च,। स्विट्जरलैंड की दिग्गज फूड और बेवरेज कंपनी नेस्ले (हृद्गह्यह्लद्यु) के साथ एक बेहद हैरान करने वाली घटना घटी है। कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली और लोकप्रिय चॉकलेट किटकैट (्यद्बह्ल्यड्डह्ल) की एक बहुत बड़ी खेप यूरोप में रहस्यमयी तरीके से चोरी हो गई है। इस भारी-भरकम चोरी के बाद ईस्टर जैसे बड़े त्योहार से ठीक पहले बाजार में किटकैट की भारी किल्लत होने की आशंका गहरा गई है, जिससे ग्राहकों के साथ-साथ कंपनी की भी रातों की नींद उड़ गई है।
इटली से पोलैंड जाते समय बीच रास्ते से लापता हुआ 12 टन का ट्रक
प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीब 4,13,793 किटकैट चॉकलेट यूनिट्स से लदा हुआ एक पूरा ट्रक पारगमन (ट्रांजिट) के दौरान ही गायब हो गया है। इस विशाल खेप का कुल वजन लगभग 12 टन बताया जा रहा है। यह ट्रक इटली के मध्य इलाके में स्थित प्रोडक्शन यूनिट से निकलकर पोलैंड के डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर की ओर जा रहा था। इस खेप को रास्ते में कई यूरोपीय देशों में सप्लाई किया जाना था, लेकिन मंजिल पर पहुंचने से पहले ही ट्रक हवा में गायब हो गया। कंपनी ने अभी तक उस सटीक जगह का खुलासा नहीं किया है जहां से ट्रक लापता हुआ है, और पुलिस के हाथ भी अब तक इसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।
ब्लैक मार्केट में बिकने का बड़ा खतरा, ‘बैच कोडÓ से रची गई चोरों को पकडऩे की साजिश
नेस्ले ने इस बड़ी घटना के बाद गंभीर चेतावनी जारी की है कि चोरी की गई ये लाखों चॉकलेट्स यूरोप के अनऑफिशियल या ‘ग्रे मार्केटÓ (ब्लैक मार्केट) में बेची जा सकती हैं। ईस्टर के मौके पर किटकैट की डिमांड आसमान छूने लगती है, ऐसे में इस सप्लाई के कटने से बाजार में हाहाकार मचना और ग्राहकों का परेशान होना तय माना जा रहा है। हालांकि, चोरों को पकडऩे के लिए कंपनी ने भी अपना जाल बिछा दिया है। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि हर किटकैट बार के पैकेट पर एक यूनिक ‘बैच कोडÓ अंकित होता है, जिससे चोरी हुए असली प्रोडक्ट्स की तुरंत पहचान की जा सकेगी। स्थानीय प्रशासन और सप्लाई चेन पार्टनर्स मिलकर इस पूरे मामले की गहन जांच कर रहे हैं। अगर बाजार में कहीं भी संदिग्ध चॉकलेट मिलती है, तो उसे स्कैन करके तुरंत कंपनी को सूचित किया जा सकता है।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

