रायपुर 29 मार्च (आरएनएस) 28 मार्च 2026 की रात यातायात पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए शहर के अलग-अलग हिस्सों में एक साथ छापामार चेकिंग अभियान चलाया और शराब पीकर वाहन चला रहे 137 चालकों को रंगे हाथों पकड़ा, यह पूरी कार्रवाई रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के निर्देश पर एडिशनल डीसीपी विवेक शुक्ला के नेतृत्व में 8 अलग-अलग पॉइंट्स पर की गई, जहां देर रात तक बैरिकेडिंग, ब्रेथ एनालाइज़र और सख्त निगरानी के जरिए वाहनों की जांच की गई, जांच के दौरान ऐसे वाहन चालक सामने आए जो नशे में धुत होकर सड़कों पर गाड़ी दौड़ा रहे थे और खुद के साथ-साथ दूसरों की जान को खतरे में डाल रहे थे, सभी आरोपियों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई करते हुए चालान काटा गया और अब इन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा, पुलिस के मुताबिक यह कोई एक दिन की कार्रवाई नहीं बल्कि लगातार चल रहा अभियान है जिसमें जनवरी 2026 से अब तक करीब 1400 नशेड़ी वाहन चालकों पर कार्रवाई हो चुकी है, जांच का पूरा प्रोसेस प्लानिंग के तहत किया गया जिसमें पहले संवेदनशील और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान की गई, फिर टीमों की तैनाती, तकनीकी उपकरणों की मदद से मौके पर ही शराब की पुष्टि, इसके बाद कानूनी कार्रवाई की गई, पुलिस का साफ कहना है कि ड्रंक एंड ड्राइव सिर्फ नियम तोड़ना नहीं बल्कि ‘चलती फिरती मौत’ बनना है, कई मामलों में यही लापरवाही जानलेवा दुर्घटनाओं की सबसे बड़ी वजह बनती है, इसी खतरे को खत्म करने के लिए यह सख्त अभियान चलाया जा रहा है, वहीं पुलिस ने उन अफवाहों को भी खारिज किया है जिनमें कहा जाता है कि ऐसे अभियान सिर्फ टारगेट पूरे करने के लिए होते हैं, अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह पूरी कार्रवाई सड़क सुरक्षा, दुर्घटनाओं में कमी और आम नागरिकों की जान बचाने के लिए की जा रही है, रायपुर यातायात पुलिस ने जनता से साफ अपील की है कि शराब पीकर वाहन चलाने की गलती न करें और जिम्मेदार नागरिक बनें, क्योंकि अब नियम तोड़ने वालों के लिए कोई रियायत नहीं—रायपुर में ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ पर जीरो टॉलरेंस लागू है और सड़कों पर कानून का पहरा और भी कड़ा होने वाला है।


