धमतरी 29 मार्च 2026 (आरएनएस) पुलिस ने कबाड़ी दुकानों की आड़ में चल रहे संदिग्ध स्क्रैप कारोबार पर बड़ा शिकंजा कसते हुए सिटी कोतवाली और अर्जुनी थाना क्षेत्र में एक साथ दबिश देकर कुल 1430 किलोग्राम लोहा-टीन बरामद किया और दो आरोपियों—नविद परवेज और दर्शन सिंह ध्रुव—को मौके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, कार्रवाई की शुरुआत मुखबिर की सटीक सूचना से हुई जिसमें बताया गया कि कबाड़ी दुकानों में बिना वैध दस्तावेज के भारी मात्रा में संदिग्ध लोहे का स्टॉक रखा गया है, सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस टीम ने रतन कॉलोनी दानी टोला स्थित दुकान पर रेड मारी जहां तलाशी के दौरान लोहे का एंगल, पाइप, जाली और राइस मिल से जुड़ा लोहा कुल 620 किलो बरामद हुआ जिसकी कीमत करीब 21 हजार रुपये आंकी गई, दुकान संचालक नविद परवेज से जब इस माल के वैध कागजात मांगे गए तो वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका, जिससे पुलिस का शक और गहरा हुआ और गवाहों के सामने पूरी सामग्री जप्त कर आरोपी को धारा 106 BNSS सहित प्रतिबंधक धाराओं 170, 126, 135(3) के तहत गिरफ्तार कर लिया गया, इसी समानांतर कार्रवाई में थाना अर्जुनी पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम कोलियारी बाजार चौक के पास मुखबिर इनपुट पर दूसरी कबाड़ी दुकान में दबिश दी जहां लोहे और टीन के छड़, रॉड, एंगल और पाइप का बड़ा जखीरा मिला, मौके पर मौजूद दर्शन सिंह ध्रुव से जब माल के दस्तावेज मांगे गए तो वह भी कोई वैध प्रमाण नहीं दिखा सका, धर्मकांटा में तौल कराने पर इस स्टॉक का वजन 810 किलो निकला जिसकी कीमत करीब 24,300 रुपये आंकी गई, पुलिस ने तुरंत माल जप्त कर आरोपी को उसी धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायालय के जरिए जेल भेज दिया, जांच में यह एंगल भी सामने आ रहा है कि कबाड़ी की आड़ में चोरी या संदिग्ध स्रोत से लोहा खरीदकर उसे खपाने का नेटवर्क सक्रिय हो सकता है, जिसकी अब पुलिस गहराई से पतासाजी कर रही है और जप्त सामग्री के असली मालिकों का पता लगाया जा रहा है, पूरी कार्रवाई में मुखबिर तंत्र, त्वरित रेड, मौके पर जांच और कानूनी प्रक्रिया का सटीक तालमेल देखने को मिला ।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

