रायपुर 29 मार्च (आरएनएस) लभांडी स्थित संकल्प सोसायटी फेस-2 में गंदे पानी की शिकायत मिलते ही नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने बिना देरी मौके पर पहुंचकर जमीनी हकीकत देखी और तत्काल एक्शन लेते हुए स्वच्छ पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के सख्त निर्देश जारी किए, निरीक्षण के दौरान साफ हुआ कि रहवासियों को दूषित पानी की समस्या झेलनी पड़ रही थी जिससे स्वास्थ्य पर खतरा बढ़ रहा था, हालात की गंभीरता को देखते हुए आयुक्त ने नगर निगम जोन 9 के अधिकारियों को तुरंत पेयजल टैंकरों के जरिए साफ पानी सप्लाई सुनिश्चित करने, बंद पड़ी वाटर एटीएम मशीन को मरम्मत कर दोबारा चालू करने और गंदे पानी की निकासी के लिए नाला निर्माण का प्रस्ताव तत्काल तैयार करने के निर्देश दिए, कार्रवाई के तहत जल विभाग ने जोरा पानी टंकी की सफाई करवाई और क्षेत्र में नियमित टैंकर सप्लाई शुरू कर दी, वहीं स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल मोबाइल यूनिट ने मौके पर शिविर लगाकर रहवासियों का हेल्थ चेकअप किया, दवाइयां बांटी और जरूरी सलाह दी, पूरे ऑपरेशन में जोन 9 के जोन कमिश्नर राकेश शर्मा, कार्यपालन अभियंता शरद ध्रुव, उप अभियंता आशुतोष पाण्डेय, रविप्रभात साहू और अंकिता जनार्दन की टीम मौके पर मौजूद रही और व्यवस्थाओं को तुरंत पटरी पर लाने में जुटी रही, यह पूरी कार्रवाई शिकायत मिलने के बाद त्वरित प्रतिक्रिया, मौके पर निरीक्षण, समस्या की पहचान और तत्काल समाधान के मॉडल पर आधारित रही, प्रशासन ने साफ संकेत दिया है कि नागरिकों को गंदा पानी मिलने जैसी लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

