रायपुर 29 मार्च (आरएनएस) 31 मार्च 2026 को महावीर जयंती के मौके पर नगर निगम ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए पूरे शहर में मांस-मटन की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लागू कर दिया है, यह आदेश महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर जारी किया गया है जिसके तहत नगर निगम के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में स्थित सभी मांस-मटन दुकानें और पशुवध गृह इस दिन पूरी तरह बंद रहेंगे, आदेश के पालन के लिए निगम के स्वास्थ्य विभाग ने पहले ही एडवाइजरी जारी कर दी है और स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी स्थिति में बिक्री नहीं होनी चाहिए, इसके लिए जोन स्तर पर स्वास्थ्य अधिकारी और स्वच्छता निरीक्षक मैदान में उतरेंगे और लगातार मॉनिटरिंग करेंगे, प्रशासन ने साफ किया है कि यह निर्णय धार्मिक संवेदनशीलता और पर्व की गरिमा बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है, कार्रवाई का तरीका भी तय कर दिया गया है जिसमें पहले निगरानी, फिर मौके पर जांच और उल्लंघन मिलने पर तत्काल जप्ती की कार्रवाई शामिल है, खास बात यह है कि सिर्फ दुकानों ही नहीं बल्कि होटलों और रेस्टोरेंट्स पर भी नजर रहेगी और यदि वहां मांस-मटन परोसा या बेचा गया तो सीधे जप्ती और कानूनी कार्रवाई की जाएगी, निगम की टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने जोन में लगातार भ्रमण कर आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें, यानी 31 मार्च को शहर में मीट कारोबार पूरी तरह ठप रहेगा और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ बिना किसी ढील के कार्रवाई होगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

