रायपुर, दिनांक 29 मार्च 2026(आरएनएस) दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए गोंदिया रेलवे स्टेशन से होकर संचालित कुछ निरस्त एक्सप्रेस गाड़ियों का परिचालन पुनः बहाल किए जाने का निर्णय लिया गया है, ज्ञात हो कि नागपुर मंडल के अंतर्गत गोंदिया स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 3 (लाइन क्रमांक 05) पर ‘वॉशेबल एप्रन’ को हटाकर ‘बैलस्टेड ट्रैक’ में परिवर्तन हेतु आवश्यक इंजीनियरिंग कार्य संपादित किया जा रहा था, जिसके कारण उक्त गाड़ियों का परिचालन अस्थायी रूप से निरस्त किया गया था, कार्य पूर्ण हो जाने के पश्चात अब इन गाड़ियों का संचालन पुनः उनकी निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार किया जाएगा, गाड़ी संख्या 18030 शालीमार–लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस दिनांक 04.04.2026 से 24.04.2026 तक संचालित की जाएगी तथा गाड़ी संख्या 18029 लोकमान्य तिलक टर्मिनल–शालीमार एक्सप्रेस दिनांक 06.04.2026 से 26.04.2026 तक संचालित होगी, इसके अतिरिक्त गाड़ी संख्या 12101 लोकमान्य तिलक टर्मिनल–शालीमार ज्ञानेश्वरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिनांक 04, 05, 07, 08, 11, 12, 14, 15, 18, 19, 21 एवं 22 अप्रैल 2026 को संचालित की जाएगी तथा गाड़ी संख्या 12102 शालीमार–लोकमान्य तिलक टर्मिनल ज्ञानेश्वरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिनांक 06, 07, 09, 10, 13, 14, 16, 17, 20, 21, 23 एवं 24 अप्रैल 2026 को संचालित की जाएगी, रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि यात्रा से पूर्व गाड़ियों की अद्यतन स्थिति की जानकारी हेतु 139 रेल सहायता सेवा, RailMadad ऐप अथवा रेलवे की अधिकृत वेबसाइट का अवलोकन अवश्य करें, उक्त व्यवस्था से यात्रियों को सुगम एवं व्यवस्थित यात्रा सुविधा उपलब्ध होगी तथा परिचालन में सुधार सुनिश्चित किया जा सकेगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

