अब हर श्रमिक को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ
जानिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, पात्रता और जरूरी दस्तावेज
सुल्तानपुर 29 मार्च (आरएनएस)। जनपद में असंगठित एवं निर्माण श्रमिकों को सरकारी योजनाओं से जोडऩे के उद्देश्य से श्रम विभाग द्वारा व्यापक जागरूकता एवं पंजीकरण अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी कुमार हर्ष के निर्देश तथा मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में श्रम विभाग की टीम गांव-गांव एवं ब्लॉक स्तर पर पहुंचकर श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दे रही है।
अभियान के तहत ग्राम प्रधानों, सचिवों एवं रोजगार सेवकों के साथ सीधे संवाद कर मनरेगा से जुड़े मजदूरों सहित अन्य असंगठित श्रमिकों का श्रम विभाग में पंजीकरण कराया जा रहा है, ताकि उन्हें सामाजिक सुरक्षा एवं आर्थिक सहायता योजनाओं का लाभ मिल सके। श्रम विभाग के अधिकारी मधुबन राम ने बताया कि जनपद के विभिन्न विकासखंडों में प्रतिदिन विशेष कैंप लगाकर श्रमिकों का ऑन-स्पॉट पंजीकरण किया जा रहा है। विभाग का लक्ष्य है कि सभी पात्र श्रमिकों को श्रम विभाग से जोड़कर उन्हें सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। पीपी कमैचा विकासखंड में आयोजित बैठक में लेबर कमिश्नर मधुबन राम एवं ग्राम्य विकास परियोजना निदेशक अशोक कुमार सिंह के सहयोग से ग्राम सचिवों, रोजगार सेवकों एवं मनरेगा एपीओ को निर्देशित किया गया कि क्षेत्र के सभी जॉब कार्ड धारकों का श्रम विभाग में पंजीकरण सुनिश्चित कराया जाए। बैठक में खंड विकास अधिकारी निशा तिवारी सहित ब्लॉक के कर्मचारी मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

