सुल्तानपुर 29 मार्च (आरएनएस)। टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा के निर्देशन में टीईटी अनिवार्यता के विरोध में चल रहे देशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन ने अब निर्णायक मोड़ ले लिया है। इसी क्रम में 4 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित विशाल एवं ऐतिहासिक धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए स्थानीय तिकोनिया पार्क में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय ने की। प्रदेश नेतृत्व द्वारा इस समीक्षा बैठक के लिए अम्बेडकर नगर के जिला अध्यक्ष बृजेश कुमार मिश्रा को प्रभारी नियुक्त किया गया था। जिला प्रवक्ता निजाम खान ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में ब्लॉक अध्यक्षों, मंत्रियों, ब्लॉक एवं जनपदीय कार्यसमिति के पदाधिकारियों तथा तहसील प्रभारियों की सक्रिय उपस्थिति रही। समीक्षा प्रभारी बृजेश मिश्रा ने ब्लॉकवार दिल्ली धरना-प्रदर्शन में शामिल होने वाले शिक्षकों की सूची, वाहनों की व्यवस्था, रूट चार्ट सहित विभिन्न बिंदुओं पर गहन समीक्षा की। उन्होंने शिक्षकों में जोश और उत्साह भरते हुए आंदोलन की सफलता के लिए ठोस रणनीति साझा की।
बैठक में विभिन्न ब्लॉक अध्यक्षों एवं मंत्रियों ने भी अपने विचार रखे और एकजुटता का संदेश दिया। इस दौरान जिला अध्यक्ष एवं अयोध्या मांडलिक मंत्री दिलीप पाण्डेय ने भावुक शब्दों में कहा कि टीईटी अनिवार्यता का मुद्दा माननीय उच्चतम न्यायालय के 1 सितंबर 2025 के निर्णय के बाद देशभर के लगभग दस लाख कार्यरत शिक्षक परिवारों के सामने सेवा सुरक्षा और भविष्य को लेकर गहरी अनिश्चितता पैदा कर चुका है। उन्होंने इसे केवल एक नियम नहीं, बल्कि लाखों परिवारों के जीवन और सम्मान से जुड़ा प्रश्न बताया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

