बहन आराध्या मिश्रा और स्वीकृति गुप्ता 99.6्र अंकों के साथ बनीं टापर।
293 छात्रों ने 90्र से भी अधिक अंक प्राप्त किए
सुलतानपुर 29 मार्च (आरएनएस)। सरस्वती विद्या मन्दिर में पढऩे वाले छात्र अपनी बात की शुरुआत भारत माता से करते हैं। उक्त बातें सुलतानपुर नगर के विधायक विनोद कुमार सिंह ने सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्ञान कुंज विवेकानंद नगर सुल्तानपुर के परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम में कही। छात्रों एवं अभिभावकों को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विद्या मन्दिर के छात्रों की सोच बड़े-बड़े शहरों में पढऩे वाले विद्यार्थियों की सोच से कहीं अधिक बेहतर है। शहर के विद्यालयों में पढऩे वाले छात्र भारत माता की बात नहीं करते हैं, जबकि विद्या मन्दिर के छात्र भारत माता से ही अपनी बात की शुरुआत करते हैं। भारतीय संस्कृति को सहेजने में सरस्वती विद्या मन्दिर का महत्वपूर्ण योगदान है। यहां के छात्रों का अनुशासन और संस्कार अनुकरणीय है। जो इस विद्यालय की सशक्त नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का परिचय कराते हुए प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी ने वार्षिक परीक्षाफल का विवरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि हमारे भैया बहनों ने वार्षिक परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। वार्षिक परीक्षा में कुल 2499 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। जिनमें से 98.8्र परीक्षार्थी सफल घोषित किए गए। 293 छात्रों ने 90 प्रतिशत से भी अधिक अंक प्राप्त किए। बहन आराध्या मिश्रा तथा स्वीकृति गुप्ता 99.6 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय की टापर बनीं।कक्षा 9 के भैया दिव्यांशु पाण्डेय ने 99्र और कक्षा 11 के आशुतोष सिंह ने भी 96.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की मेरिट में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सर्दी ,गर्मी, वर्षा और तूफान की चिंता न करके विद्यालय में शत प्रतिशत उपस्थित रहने वाले भैया अंशुल तिवारी, ध्रुव मिश्र, आयुष्मान शुक्ल, आरव मौर्य, प्रतीक वर्मा, यशांक, बहन प्रेरणा यदुवंशी, यज्ञांशी पाण्डेय, श्रीश, आर्या यादव,किंशुकी त्रिपाठी, अमृता और पीहू मिश्रा को भी मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

