सुलतानपुर 29 मार्च (आरएनएस)। घर सुल्तानपुर फाउंडेशन द्वारा संचालित ज्ञानदीप अभियान के अंतर्गत 22वें सप्ताह का शैक्षिक सत्र सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर बच्चों को गणित (मापन), विज्ञान एवं अंग्रेजी विषयों का अध्ययन कराया गया।कार्यक्रम के दौरान केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान दिया गया। इसके तहत विभिन्न रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियां आयोजित की गईं, जिससे बच्चों की प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर नितिन मिश्रा, मधुरम पाठक, विनायक मिश्रा, सचिन सिंह एवं सिद्धार्थ सिंह उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को क्रिकेट खिलाया गया, जिससे उनके शारीरिक विकास के साथ-साथ टीम भावना को भी प्रोत्साहन मिला। बच्चों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ सहभागिता की। घर सुल्तानपुर फाउंडेशन द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में एक सराहनीय पहल है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

