मछली शहर /जौनपुर 29 मार्च (आरएनएस )। सेवा भारती के जिला अध्यक्ष पद पर डॉ. आर बी चैहान ,महामंत्री डॉ. विभव सिन्हा, डॉ. रंजीत यादव कोषाध्यक्ष को नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर क्षेत्र के सम्मानित गणमान्य लोगों ने मीरपुर तिराहे स्थित कमला हॉस्पिटल पहुंचकर उन्हें अंगवस्त्र व बुके भेंट कर बधाई दी।बधाई देने वालों लोगों ने डॉ. चैहान को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और मजबूत करने की आशा जताई। इस दौरान सेवा भारती के जिलाध्यक्ष डॉ. आर बी चैहान ने कहा कि संगठन द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी का सम्मान करते हुए सेवा भारती के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य किया जाएगा।इस मौके पर कई सामाजिक संस्था व क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे और उन्होंने डॉ. चैहान को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं भी दीं। बधाई देने वाले में आस्था हास्पिटल के डायरेक्टर डाक्टर राजेश चैहान , अध्यापक एवं समाजसेवी प्रेम चंद चैहान , प्रधान बाबा चैहान , प्रधान पद प्रत्याशी डॉ. राम धनी चैहान , समाजसेवी जसवन्त चैहान , समाजसेवी उपेंद्र सिंह ,बरसठी मंडल अध्यक्ष रणजीत चैहान , अमर सिंह चैहान , डा0 विभव सिन्हा , कमला हास्पिटल मैनेजर संजय कुमार सिंह , व्यापार मंडल अध्यक्ष शिरीष कुमार गुप्ता , समाजसेवी विजय गुप्ता , समाजसेवी रवि गुप्ता,समाजसेवी जितेंद्र निगम , डॉ अमृतलाल मौर्या, डॉ0 रंजित यादव, डॉ राज कुमार गौतम , प्रबन्धक रमेश सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

