जौनपुर 29 मार्च (आरएनएस )। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन् हुई। जनपद में संचालित विभिन्न औद्योगिक एवं स्वरोजगार योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान एवं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष में निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति की जानकारी दी गई। साथ ही लाभार्थियों को ऋण वितरण एवं स्वीकृति की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहत अधिक से अधिक ऋण वितरित किया जाए ताकि अधिक से अधिक युवाओं को स्वरोजगार से आच्छादित किए जा सके। बैठक में ‘निवेश मित्र पोर्टलÓ के माध्यम से उद्यमियों को प्रदान की जा रही सेवाओं की समीक्षा की गई। अवगत कराया गया कि जनपद के उद्यमियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन किए गए हैं, जिनमें से अधिकांश का निस्तारण किया जा चुका है, जबकि शेष लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया। उद्योग क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं जैसे विद्युत आपूर्ति, सड़क निर्माण, जल निकासी, हाईमास्ट लाइट, रेन वाटर हार्वेस्टिंग आदि मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। संबंधित विभागों द्वारा अवगत कराया गया कि अधिकांश कार्य प्रगति पर हैं तथा शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराया जाएगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिय़ा, संबंधित विभागों के अधिकारीगण एवं औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

