जौनपुर 29 मार्च (आरएनएस )। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। निर्देशित किया गया कि सभी संबंधित विभाग सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराएं। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्गों पर बनाए गए अवैध कट को तत्काल बंद कराने के निर्देश दिए तथा इसकी प्रगति की समीक्षा भी की। इसके साथ ही उन्होंने यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाने, ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर आवश्यक सुधार कार्य कराने, सड़क संकेतक एवं चेतावनी बोर्डों को सुदृढ़ करने तथा ओवरलोडिंग एवं तेज गति पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

