प्रयागराज 29 मार्च (आरएनएस)। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई कुलभाष्कर आश्रम पीजी कॉलेज प्रयागराज में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन का प्रारंभ प्रो गीतांजलि मौर्य के निर्देशन में योगाभ्यास से प्रारंभ हुआ।
प्रथम सत्र में दीपांशी मिश्रा शोध छात्रा, जंतु विज्ञान, विभाग सीएमपी पीजी कॉलेज प्रयागराज ने अपना व्याख्या मधुमक्खी पालन विषय पर दिया। उन्होंने अपने व्याख्यान में बताया कि मधुमक्खी पालन को लघु उद्योग के रूप में विकसित करके किसान अतिरिक्त आमदनी बहुत ही कम पैसे लगाकर शुरू कर सकता हैं और अच्छा लाभ प्राप्त कर सकता हैं। दूसरे सत्र में स्वयंसेवक एवं सेविकाओं ने अपने-अपने गांव में जाकर सिंगल मदर, महिला अधिकार व मतदान अधिकार विषयों घर घर जाकर जागरूक किया।
राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के सातवें दिन का प्रारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर गीतांजलि मौर्य के निर्देशन में प्रारंभ हुआ। प्रथम सत्र में मनहर ओझा, शोध छात्र, सीएमपी पीजी कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण विषय पर अपना व्याख्या दिया। तत्पश्चात स्वयंसेवक एवं सेविकाओं ने महिला अधिकार व नशा निषेध विषय पर रैली निकाली। द्वितीय सत्र में जो की विशेष शिविर का अंतिम सत्र था की अध्यक्षता रितेश मिश्रा ने किया। श्री मिश्रा ने अपने आशीर्वचन के रूप में बताया कि छात्रों को अपने जीवन में सफल होने के लिए समय का प्रबंधन, अनुशासन और नियमित अभ्यास करना होगा। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रोफेसर सूर्य नारायण, डॉक्टर आदेश वर्मा, विवेक कुमार श्रीवास्तव, डॉ मनोज कुमार सिंह कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई कुलभाष्कर आश्रम पीजी कॉलेज, निशांत श्रीवास्तव, अजीत कुमार और 150 छात्र छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालक डॉ एसपी यादव कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना व धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर श्रद्धा तिवारी कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई कुलभाष्कर आश्रम पीजी कॉलेज प्रयागराज ने किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

