प्रयागराज 29 मार्च (आरएनएस)। करछना थाना क्षेत्र में एक 12 वर्षीय छात्र की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना रविवार दोपहर पचदेवरा गांव के सामने दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन पार करते समय हुई। वह दोपहर करीब 12 बजे बाजार से सामान लेने के लिए घर से निकला था। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शिवजी शिनाख्त कर परिजनों को सूचना कर दी।
जानकारी के अनुसार करछना निवासी रामतौल मजदूरी करते है। उनके दो बेटे है। बड़ा बेटा राज कक्षा 7 का छात्र था। रविवार को वह करीब 12 बजे घर से सामान लेने के लिए पचदेवरा बाजार जा रहा था। वह रेलवे लाइन पार कर रहा था, तभी दिल्ली हावड़ा रूट पार करते समय वह अचानक एक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहां मौजूद लोगों ने शव की शिनाख्त पचदेवरा निवासी राज यादव (12) पुत्र रामतौल के रूप में की।
परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की। तभी परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने लिखापढ़ी के शव को परिजनों को सौंप दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

