प्रयागराज 29 मार्च (आरएनएस)। अखिल भारतीय मालवीय सभा के तत्वावधान में दन्त चिकित्सा शिविर का आयोजन भारती भवन पुस्तकालय लोकनाथ पर डा0 अनुजा राय एवं डा0 उमंग मालवीय के देखरेख में सम्पन्न हुआ।
उक्त शिविर में मालवीय समाज के सदस्य एवं मालवीय नगर व लोकनाथ क्षेत्र के क्षेत्रीय निवासियों को निशुल्क दन्त चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर अशोक मालवीय, गोपाल जी मालवीय, बीरेंद्र कुमार मालवीय, दीपक दुबे, ज्योति दुबे, मृदुल मालवीय, रोहित मालवीय, पीयूष मालवीय, आशुतोष मालवीय, स्वतंत्र पांडेय आदि ने दन्त चिकित्सा शिविर सम्पन्न कराने में सहयोग प्रदान किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

