भाजपाइयों ने सुनी प्रधानमंत्री जी की मन की बात 132 वां संस्करण
प्रयागराज 29 मार्च (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 132 वें मन की बात संस्करण का आयोजन महापौर कैंप कार्यालय में आयोजित किया गया। इस अवसर पर महापौर गणेश केसरवानी ने भाजपा और विचार परिवार के कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को श्रवण किया।
इस अवसर पर महापौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात में अपनी नहीं विकसित भारत की उड़ान भरने का संदेश देते है और अपने विचारों से राष्ट्र का पुरुषार्थ जाग्रत करने का वैचारिक दर्शन जन जन तक पहुंचाते हैं। वह देश के नागरिकों के द्वारा किए गए राष्ट्र हित के कार्यों की चर्चा करते हुए उनका उत्साह वर्धन कर देश की प्रगति के लिए उसके कार्य को विकिसित भारत के लिए उपयोगी सिद्ध करते हैं।
आगे कहा कि मन कि बात जन संवाद का एक बहुत बड़ा हिस्सा बन चुका है। और आगे कहा कि आज युद्ध की संकट की घड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सफल नेतृत्व में भारत आज हर संकट का सामना करने में सक्षम है और लडऩा जानता है।
इस अवसर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला प्रवक्ता राजेश केसरवानी, पूर्व उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल, पार्षद मुकेश कसेरा, बब्बन प्रजापति और रुद्रसेन जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात राष्ट्र के लिए कार्य करने का प्रेरणा प्रदान करता है। कार्यक्रम का संचालन टी एन दीक्षित ने किया।
इस अवसर पर तपन भट्टाचार्य, हिमालय सोनकर, अर्चना वर्मा नरेंद्र जायसवाल, राजा मेहरोत्रा, नीरज केसरवानी, अशोक गुप्ता, कुलदीप आदि सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

